कोलकाता अब भी नाइट राइर्डस के साथ
कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्डस की लगातार चार हारों के बाद "करबो, लड़बो, जीतबो" का नारा धीमा पड़ने लगा है लेकिन इसके कुछ प्रशंसक टीम के अच्छे प्रदर्शन की आशा लगाए हुए हैं।
कोलकाता नाइट राइर्डस (केकेआर) के प्रशंसक 27 वर्षीय कमल शराफ ने कहा," केकेआर की जीत के लिए अनिष्टों को शांत करने के उद्देश्य से हम हर मैच के पहले यज्ञ करेंगे।"
टीम के 22 वर्षीय समर्थक शाहजहान अली ने कहा कि केकेपी खराब दौर से गुजर रही है लेकिन शाहरुख अपनी टीम का आईपीएल हारना स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि केकेआर दो विजयों के बाद लगातार चार मैच हार चुकी है। शनिवार को प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन से मोहाली में हार के बाद केकेआर आईपीएल में सबसे नीचे पहुंच गई है।
कोलकाता के क्रिकेट प्रशंसक सौरव गांगुली और शेन वार्न के बीच हुए विवाद में भी केकेआर के कप्तान सौरव के पक्ष में हैं।
गांगुली की प्रशंसक अवंतिका पांडे ने आईएएनएस से कहा, " टीम की हार के लिए केवल दादा अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। यह दुर्भाग्य है कि रिकी पोंटिंग और ब्रैंडन मैकुलम जैसे खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। लेकिन उम्मीद है कि शोएब अख्तर को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल जाएगी। "
कुछ लोगों का मानना है कि चेन्नई, जयपुर और मोहाली के मैचों में शाहरुख की अनुपस्थिति से टीम प्रभावित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications