Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियावासी टीवी पर देखते हैं सबसे ज्यादा क्रिकेट

सिडनी, 7 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के लोगों को क्रिकेट से सबसे अधिक लगाव है। एक ताजा सर्वेक्षण से यह बात निकलकर सामने आई है कि टीवी पर खेल देखने के मामले में आस्ट्रेलियावासी सबसे ज्यादा तरजीह क्रिकेट को देते हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 47 प्रतिशत लोग टीवी पर क्रिकेट देखना पसंद करते हैं, जबकि 41 प्रतिशत लोग आस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग (एएफएल) देखते हैं। 33 प्रतिशत वे लोग हैं जो टीवी के जरिए टेनिस के उलटफेर का आनंद लेते हैं, जबकि 25 प्रतिशत को टीवी पर नेशनल रग्बी लीग देखना भाता है।

इसी तरह 18 प्रतिशत लोग टीवी पर गोल्फ देखते हुए अपना समय बिताते हैं, जबकि 10 प्रतिशत लोग रग्बी यूनियन के मुकाबलों का लुत्फ लेते हैं।

मेलबर्न स्थित आस्ट्रेलियाई बाजार सर्वेक्षण कंपनी 'रॉय मॉर्गेन' की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में लगभग 50 हजार लोगों की राय ली गई।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेम्स सदरलैंड ने इस शोध को उत्साहजनक बताया है। रिसर्च कंपनी के आंकड़े सीए के उन आंकड़ों से काफी हद तक मेल खाते हैं, जिनमें उसने साफ किया गया था कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को लोग काफी पसंद करते हैं। सीए के आंकड़ों के मुताबिक अपने देश की क्रिकेट टीम और उसके सभी खिलाड़ियों के प्रति आस्ट्रेलियावासियों के मन में काफी सम्मान है। आंकड़े बताते हैं कि 83 प्रतिशत लोग आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल मानते हैं।

सदरलैंड ने कहा, "हम क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में जानने के लिए नियमित तौर पर शोध कराते हैं। लोगों की राय और क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के आधार पर हम कह सकते हैं कि हमारे यहां क्रिकेट सही दशा में है। लेकिन ताजातरीन शोध पर गौर करने के बाद यह तथ्य सामने आता है कि हमें क्रिकेट के साथ-साथ अन्य सभी खेलों में महिला प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने पर और अधिक काम करने की जरूरत है। "

मॉग्रेन के आंकड़े के मुताबिक सिर्फ 36 प्रतिशत महिलाएं टीवी पर क्रिकेट देखना पसंद करती हैं, जबकि एएफएल देखने वालों का प्रतिशत 34 है। इसी तरह 33 प्रतिशत को टीवी पर टेनिस देखना भाता है, जबकि 12 प्रतिशत ही गोल्फ देखकर अपना समय बिताती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+