Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डेयर डेविल्स ने दी राजस्थान रायल्स को 157 रनों की चुनौती

जयपुर, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयर डेविल्स ने राजस्थान रायल्स के समक्ष जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान रायल्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने डेयर डेविल्स का कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका। डेयर डेविल्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

डेयर डेविल्स की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज परवेज महरूफ ने अंतिम ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 गेंदों में चार छक्कों व दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। कप्तान वीरेन्द्र सहवाग के साथ बल्लेबाजी करने उतरे गौतम गंभीर ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए। सहवाग ने 20 गेंदों में 17 रन बनाए।

राजस्थान रायल्स की ओर से दमित्री मसकरेनहस, एस. वाटसन और एस. के. त्रिवेदी ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, राजस्थान रायल्स के कप्तान शेन वार्न ने टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रायल्स की टीम में सोहेल तनवीर की जगह मसकरेनहस को मौका दिया गया है।

उधर, डेयर डेविल्स की टीम ने दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की जगह परवेज महरूफ और शोएब मलिक की जगह तिलकरत्ने दिलशान को टीम में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+