Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीजिंग ओलंपिक के समर्थन में एम्सटर्डम में विशाल रैली

एम्सटर्डम, 11 मई (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक के समर्थन में हजारों चीनी विद्यार्थियों और चीनी-डच लोगों ने एम्सटर्डम के डैम स्क्वायर के निकट एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली का विषय, 'वैलकमिंग टू ओलंपिक एंड फोकसिंग ऑन चाइना' था।

इस अवसर पर चीन और बीजिंग ओलंपिक से संबंधित हजारों पुस्तिकाएं, सूचना पत्र और स्मारिकाएं वितरित की गईं। साथ ही खेलों के पक्ष में चीनी एवं अन्य समुदाय के लोगों के हस्ताक्षर भी एकत्र किए गए।

रैली में बच्चों और वृद्धों ने "वैलकम टू बीजिंग, वैलकम टू चाइना" के नारे लगाए।

इस अवसर पर तिलबर्ग विश्वविद्यालय के सदस्य और रैली के आयोजक फू जुनवेई ने कहा कि नीदरलैंड में रहने वाले चीनी विद्यार्थी मीडिया में चीन संबंधी रिपोर्टों से शर्मिदगी महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "हम आराम से नहीं बैठ सकते थे। हमें महसूस हुआ कि हमें डचवासियों को सच बताना चाहिए जिससे भ्रामक खबरों पर रोक लगे।"

इस अवसर पर डचवासी जाप डिल ने कहा कि वह 2000 और 2007 में चीन की यात्राएं कर चुके हैं। उन्हें महसूस हुआ कि वहां भारी बदलाव आए हैं।

उन्होंने कहा, "चीन दुनिया के किसी भी देश से तेजी से विकास कर रहा है। मैं देश में बड़े परिवर्तन देख रहा हूं, विशेषकर पर्यावरण की दिशा में।"

उनका कहना है कि लोगों को कुछ कहने से पहले खुद चीन जाकर हालात का अनुभव लेना चाहिए।

इस अवसर पर एक डच सूचना-प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ बेंटो मोल ने कहा कि वह अगले महीने यूरोएशिया की दो माह की "ओलंपिक यात्रा" पर निकलेंगे।

इस यात्रा में 42 व्यक्ति 20 वाहनों पर 21 जून को चीन के लिए रवाना होंगे और 8 अगस्त को ओलंपिक खेलों की शुरुआत के दिन बीजिंग पहुंचेंगे।

जुनवेई ने कहा यह रैली डचवासियों के सहयोग के बिना अधूरी रहती। उन्होंने बताया कि डचवासियों ने एक ओलंपिक बैनर भी तैयार किया है जो बीजिंग ओलंपिक आयोजन कमेटी को दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+