Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : नाइट राइडर्स ने डेक्कन चार्जर्स को 23 रनों से हराया

हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हैदराबाद की डेक्कन चार्जर्स को 23 रनों से हरा दिया। जीत के लिए आवश्यक 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुए डेक्कन चार्जर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी।

नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने 91 रन बनाए और साथ ही डेक्कन चार्जर्स के दो विकेट भी चटकाए।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए । डेक्कन चार्जर्स को यह मैच जीतने के लिए 205 रन बनाने की चुनौती मिली थी।

डेक्कन चार्जर्स की ओर से वेणुगोपाल राव ने अंतिम ओवर तक मैच में रोमांच कायम रखा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। उन्होंने छह छक्के और चार चौके लगाए। पूरे टूर्नामेंट में अब तक शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा ने थोड़ी देर के लिए उनका अच्छा साथ दिया लेकिन 33 के निजी स्कोर पर वे भी चलते बने। गिलक्रिस्ट ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए।

नाइट राइडर्स की ओर से ए. बी. डिंडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान सौरव गांगुली ने गेंदबाजी में एक फिर से शानदार हाथ दिखाते हुए दो विकेट हासिल किए। उन्होंने चार ओवर में मात्र 25 रन दिए।

नाइट राइडर्स की ओर से गांगुली और डी. जे. हसी ने विस्फोटक पारी खेली। गांगुली ने 57 गेंदों में 91 रन और हसी ने मात्र 29 गेंदों में 57 रन बनाए।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी निभाई। डेक्कन चार्जर्स की ओर से चामिंडा वास, विजयकुमार और आर. पी. सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+