हरभजन सिंह पर पांच एकदिवसीय मैचों की पाबंदी
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच के दौरान संथकुमारन श्रीसंत को थप्पड़ मारने के आरोप में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरभजन सिंह पर आज पांच एकदिवसीय मैचों की पाबंदी लगाने की घोषणा की। सिंह पर पहले ही आईपीएल के शेष मैचों में न खेलने की पाबंदी लगाई जा चुकी है।
बीसीसीआई ने जानकारी दी, "समिति ने हरभजन सिंह पर 14 मई से पांच एकदिवसीय मैचों की पाबंदी का निर्णय लिया है। भविष्य में कोई अन्य अनुशासनहीन कृत्य किए जाने पर उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।"
शरद पवार की अध्यक्षता में बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने आज इस मामले में जांच आयुक्त सुधीर नानावती की रिपोर्ट के आधार पर फैसला दिया। जांच समिति के अन्य सदस्यों में शशांक मनोहर और चिरायु अमीन थे।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में हरभजन ने पहले ही माफी मांग ली थी। उन्होंने भविष्य में कभी अनुशासन न तोड़ने की वादा किया था। इसी कारण उन पर अधिक कड़ा प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
बीसीसीआई के ताजा फैसले के बाद हरभजन बांग्लादेश की त्रिकोणीय श्रृंखला और अगले माह पाकिस्तान में एशिया कप के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने यह फैसला नियम 3.2.1 के तहत लिया है। इस नियम के अनुसार किसी भी खिलाड़ी पर अधिकाधिक पांच एकदिवसीय मैचों या तीन टेस्ट मैचों की पाबंदी लगाई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications