Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेयर डेविल्स ने बनाए 194 रन

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे एक अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए।

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। युवा बल्लेबाज शिखर धवन ने उनका अच्छा साथ दिया। धवन ने 52 गेंदों में 68 रन बनाए। टी. दिलशान ने अंतिम ओवर में छह गेंदों पर ताबड़तोड़ 16 रन बनाए।

डेक्कन चार्जर्स की तरफ से पी.पी. ओझा ने सर्वाधिक दो विकेट प्राप्त किए। डी.पी. विजयकुमार को एक विकेट मिला।

इससे पहले, डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम्स गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। डेयर डेविल्स के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। अगर वह यह मैच हार जाती है तो फिर चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की राह आसान हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+