बम धमाकों से सकते में हैं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, लेकिन खेलेंगे आईपीएल के मैच (लीड-1)

By Staff

सिडनी/जयपुर, 15 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रायल्स की ओर से खेल रहे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जयपुर में मंगलवार को हुए बम धमाकों की घटना से बेहद सकते में हैं। यह खिलाड़ी अपने वतन लौटना चाहते हैं लेकिन आयोजकों ने दावा किया है कि उन्होंने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मना लिया है और अब वे अपने वतन नहीं लौटेंगे।

गौरतलब है कि टीम को अपना अगला मैच शनिवार की रात जयपुर में ही बंगलौर रायल चैलेंजर्स के साथ खेलना है।

आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा,"कप्तान शेन वार्न सहित राजस्थान रायल्स टीम में खेल रहे सभी विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर कर दिया गया है। गोवा में अपनी छुट्टियां बिताने के बाद यह खिलाड़ी जयपुर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।"

मोदी ने कहा, "विदेशी खिलाड़ी थोड़ी ऊहापोह में थे। उनके सामने चीजें स्पष्ट नहीं थीं। वे केवल मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी पर निर्भर थे। अब जबकि हमने उन्हें सुरक्षा उपायों से अवगत करा दिया है तो वे संतुष्ट हैं।"

मोदी ने बताया कि शनिवार को होने वाले मैच के दौरान मैदान पर बैग, बोतल और लाइटर आदि ले जाने की छूट नहीं होगी। स्टेडियम में प्रवेश करने और निकलने के समय सब की जांच की जाएगी। खिलाड़ियों के आसपास किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह शेन वार्न सहित टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने कहा था कि वे तब तक जयपुर नहीं लौटेंगे जब तक उन्हें उनकी सुरक्षा का पूरा आश्वासन नहीं दिया जाता। इन खिलाड़ियों ने यहां तक कहा था कि वे स्वदेश वापसी पर विचार कर रहे हैं।

टीम के मैनेजर डैरेन बेरी ने भी समाचार पत्र सिडनी मार्निग हेराल्ड से कहा था, "यह बहुत दिल दहला देने वाली घटना है। मैं ठीक दो दिन पहले उसी जगह पर खड़ा था जहां बम फटा। यह जगह टीम के होटल से मात्र कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। हमें लगा कि हमें तुरंत वापस अपने देश लौट जाना चाहिए।"

बेरी ने कहा, "जब तक हमें राज्य सरकार और सुरक्षा अधिकारियों से सुरक्षा का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता हम वापस नहीं जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, May 15, 2008, 21:48 [IST]
Other articles published on May 15, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+