मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का फैसला
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। वानखेड़े स्डेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले एक अहम मुकाबले में मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
कोलकाता की टीम के बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज मुरली कार्तिक आज नहीं खेल रहे हैं। तातेंदा तायबु और इकबाल अब्दुल्ला को भी आज के मैच के लिए टीम में स्थान नहीं दिया गया है। उनकी जगह अजीत आगरकर और मोहम्मद हाफिज को टीम में शामिल किया गया है।
मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। धवल कुलकर्णी की जगह उसने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज राजेश पवार को टीम में शामिल किया है।
कोलकाता की टीम यदि आज का मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल में उसकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी जबकि मुंबई की टीम यदि आज का मैच जीतती है तो सेमीफाइनल बर्थ के लिए कोलकाता, मुंबई और दिल्ली की डेयर डेविल्स के बीच कांटे की टककर होनी तय है। मुंबई की जीत से तीनों टीमों के दस-दस अंक हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications