Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गिलक्रिस्ट आईपीएल की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अपने सहयोगी खिलाड़ियों शेन वार्न और शेन वाटसन के विपरीत एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रबंधकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स से गुरुवार को मैच के बाद गिलक्रिस्ट ने कहा कि उनका आईपीएल के मैचों को अधूरा छोड़कर भारत से जाने का इरादा नहीं है। जयपुर बम विस्फोटों में मारे गए पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल के टूर्नामेंट में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुए बम विस्फोट के बाद गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान वार्न, वाटसन और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के वापस जाने की चर्चा जोरों पर थी।

लेकिन उसके बाद आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने इस चर्चा को विराम देते हुए कहा था कि विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+