आईपीएल के साथ करार बढ़ाना चाहते हैं मैथ्यू मोट्टो
सिडनी, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सहायक कोच मैथ्यू मोट्टो चाहते हैं कि उन्हें आईपीएल के साथ दोबारा समय बिताने का मौका मिले।
आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट टीम के कोच और यहां कोलकाता टीम की कोचिंग में जॉन बुकानन का सहयोग कर रहे मैथ्यू का मानना है कि यह प्रतियोगिता क्रिकेट के खेल में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सक्षम है।
मैथ्यू ने कहा, "यह शानदार अनुभव था। मुझे लगता है यह प्रतियोगिता और विस्तार करेगी। आस्ट्रेलिया में लोग इसे कैसे देखते हैं मुझे नहीं पता लेकिन भारत में इसके प्रति लोगों का रुझान अविश्वसनीय है। आईपीएल हर अखबार में छाया हुआ है। "
गौरतलब है कि मैथ्यू का आईपीएल के साथ एक साल का ही करार है लेकिन वह अपना करार एक और साल के लिए बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यहां विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications