Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : वर्षा से बाधित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीता

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। वर्षा से बाधित एक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आज तीन रनों से हरा दिया।

स्थानीय ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यह मैच जीतने के लिए 150 रन बनाने की चुनौती थी लेकिन उसकी पारी के आठवें ओवर में ही तूफान और बारिश शुरू हो गई और मैच रूक गया।

मैच रूकने तक सुपर किंग्स ने बिना किसी नुकसान के आठ ओवरों में 55 रन बना लिए थे। पार्थिव पटेल 19 और स्टीफन फ्लेमिंग 32 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे।

एक घंटे बाद भी जब बारिश नहीं थमी तो दोनों अंपायरों ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत चेन्नई को विजेता घोषित कर दिया।

इससे पहले, सलमान बट्ट के 73 रनों की मदद से कोलकाता की टीम 149 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। बट्ट ने 54 गेंदों में 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। देबब्रत दास ने कोलकाता के लिए दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने दो छक्कों व एक चौके की मदद से 27 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मखाया नतिनी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। नतिनी ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। एल. बालाजी को एक ही विकेट मिला।

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+