आईपीएल : बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला (लीड-1)
चेन्नई, 21 मई (आईएएनएस)। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले जाने वाले एक मुकाबले में बंगलौर के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बंगलौर की टीम में आज तीन बदलाव किए गए। मार्क बाउचर, विराट कोहली और विनय कुमार को टीम में शामिल किया गया है। कैमरून व्हाइट, भरत चिपली और जहीर खान आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।
चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में विकेट कीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह पार्थिव पटेल को ग्लब्स थमाये जाने की संभावना है।
इससे पूर्व शाम को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक अन्य रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन ने मुंबई इंडियंस को एक रन से हरा दिया। मैच का रोमांच अंतिम गेंद तक कायम रहा। मैदान पर अंतिम जोड़ी थी और मुंबई को जीत के लिए एक गेंद में दो रन बनाने थे। युवराज सिंह ने शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया और वी. एस. येलीगाटी को रन आउट कर उन्होंने पंजाब को एक रन से जीत दिला दी।
पंजाब द्वारा दिए गए 190 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पूरी टीम मैच के आखिरी गेंद में 188 रन पर आउट हो गई। मुंबई की ओर से कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। वह बड़े ही दुर्भाग्यजनक तरीके से रन आउट हुए। पंजाब की ओर से एस. श्रीसंत और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।
मैच के अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे और गेंद वी. आर. वी. सिंह के हाथों में थी। पहली ही गेंद नो बाल रही जिस पर एस. डी. चिटनीस ने छक्का जड़ दिया। अब छह गेंदों में उसे जीत के लिए 13 रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन वह नहीं बना पाई। अंतिम गेंद पर मैच जीतने के लिए उसे दो और ड्रा करने के लिए एक रन बनाने थे। उसकी अंतिम जोड़ी को युवराज ने शानदार क्षेत्ररक्षण के जरिए रन आउट कर अपनी टीम पंजाब को जीत दिला दी।
पहले बल्लेबाजी करती हुई पंजाब की टीम ने एस. मार्श के 81 और एल. ए. पोमर्सबाक के 79 रनों की बदौलत 189 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications