Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों से दूर रहेंगे शाहरुख

कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। बालीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों से तब तक दूर रहेंगे जब तब कि उन्हें क्रिकेट के नियम कायदों के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो जाती।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईआईसी) के नियमों के तहत शाहरुख को ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बैठने से रोक दिया गया था।

किंग राइडर्स टीम के सदस्यों को भेजे एक लंबे एसएमएस में शाहरुख ने कहा है, "मैं अभी भी आईपीएल मैचों में अपने बैठने को लेकर आईसीसी के नियम कायदों को समझ रहा हूं। जब मैं इसे समझ जाऊंगा तो तय करूंगा कि इसे मुझे स्वीकार करना चाहिए या नहीं। तब तक मैं आपके साथ होटल, मीटिंग में रहूंगा लेकिन मैदान में नहीं।"

शाहरुख ने कहा कि मैदान से दूर रहने के निर्णय का टीम के खराब प्रदर्शन से कुछ लेना देना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा है, "कृपया इस निर्णय को टीम से जोड़कर नहीं देखें। मेरे लिए नाइटर्स मेरे अपने बच्चे की तरह है। केवल मैं तब तक कक्षा में नहीं आ रहा हूं जब तक हेडमास्टर के नियम कायदों को नहीं समझ जाता। मैं कुछ हद तक विद्रोही किस्म का व्यक्ति हूं। इसलिए में इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।"

शाहरुख ने टीम के कप्तान सौरव गांगुली और कोच जॉन बुकानन से किसी भी प्रकार के विवाद को भी खारिज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+