पोंटिंग का वार्न की वापसी से इंकार
मेलबर्न, 20 मईः आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि महान लेग स्पिनर शेन वार्न अभी भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी की योजना बना रहे हैं। वार्न ने 16 महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वार्न के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। पोंटिंग ने कहा, "उन्होंने कभी एशेज में वापसी के बारे में कुछ नहीं कहा। मुझे नहीं लगता उनका ऐसा कोई इरादा है। हम सब जानते हैं कि जब उन्होंने सन्यास लिया, वे शानदार गेंदबाजी कर रहे थे।"
पोंटिंग ने टीम के मौजूदा लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ऐशेज के लिए टीम में चुने जाने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करके अब तक 14 विकेट ले चुके वार्न ने कल रात कहा था कि वह ऐशेज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।
वार्न ने कहा, "अगर देश को मेरी जरूरत महसूस होती है और रिकी मुझसे कहते हैं तो मैं वापसी कर सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications