आईपीएल : किंग्स इलेवन ने डेक्कन चार्जर्स को छह विकेट से हराया (लीड)
मोहाली, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के तहत खेले जा रहे ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के एक मैच में किंग्स इलेवन ने डेक्कन चार्जर्स को छह विकेट से हरा दिया।
जीत के लिए निर्धारित 176 रनों के लक्ष्य को किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों ने तीन गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया।
मेजबान टीम की तरफ से शान मार्श व कुमार संगकारा ने क्रमश: 60 और 50 रनों का योगदान किया।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
मोहाली क्रिकेट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए।
डेक्कन चार्जर्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 50, हर्शल गिब्स ने 44 और रोहित शर्मा ने 50 रन की पारी खेली।
दोनों ही दलों ने आज अपनी-अपनी टीम में तीन-तीन बदलाव किए। पंजाब की टीम में कुमार संगकारा, गगनदीप सिंह और रमेश शर्मा की वापसी हुई। उधर, हैदराबाद की टीम में संजय बांगड़, हर्शल गिब्स और स्कॉट स्टाइरिश की वापसी हुई। हलधर दास, शाहिद आफरीदी और नुआन जोयसा को टीम में शामिल नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications