सिडनी, 24 मई (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सिडनी निवासी एक मां-बेटी की टीम दुनिया की अपने किस्म की पहली जोड़ी बन गई है।
सिडनी, 24 मई (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सिडनी निवासी एक मां-बेटी की टीम दुनिया की अपने किस्म की पहली जोड़ी बन गई है।
शैरिल बार्ट और उनकी 23 वर्षीय सुपुत्री निकी ने अपना अभियान पहली अप्रैल को शुरू किया था। उन्हेंअपने इस अभियान में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बीजिंग ओलंपिक दौड़ के चलते उनका सामान भी कुछ समय के लिए जब्त कर लिया गया था।
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉपरेरेशन (एबीसी) के अनुसार, "वह चोटी पर बहुत कम समय के लिए रुकी क्योंकि वहां ऑक्सीजन की कमी थी। अब वह एक निचले कैंप की ओर जा रही हैं।"
इससे पूर्व, शैरिल ने चोटी पर पहुंचने पर अपने कैंप में सूचना भेजी थी, "मैं दुनिया की छत पर हूं। सूरज निकल रहा है और यह दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा है।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मां-बेटी की यह जोड़ी दुनिया की अनेक पर्वत चोटियों पर चढ़ चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*