आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया
चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा कर अपना विजय अभियान जारी रखा है।
चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आज खेले गए ट्वेंटी 20 क्रिकेट मैच में राजस्थान रॉयल्स के 212 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम जीत से केवल 10 रन पीछे रह गई।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सोहेल तनवीर ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य रखा था।
राजस्थान रायल्स टीम ने बीस ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर शानदार 211 रन बनाए। ग्रेम स्मिथ ने 51 गेंदों में शानदार 91 रन बनाए। कामरान अकमल और स्वप्निल असोंदकर ने क्रमश: 53 और 41 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications