Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : चेन्नई के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य (लीड)

हैदराबाद, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए। चेन्नई को यह मैच जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 148 रन बनाने हैं।

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई। उसके दोनों आरंभिक बल्लेबाज 15 रन के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद स्कॉट स्टाइरिश ने वेणुगोपाल राव के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन जब टीम का स्कोर 57 रन पर पहुंचा तो स्टाइरिश भी चलते बने। उन्होंने 20 रन बनाए।

स्टाइरिश की जगह बल्लेबाजी करने आए डी. बी. तेजा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। राव के साथ मिलकर उन्होंने 76 रनों की साझेदारी की। तेजा ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए। राव ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 46 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जे. मोर्केल और लक्ष्मीपति बालाजी ने दो-दो विकेट लिए। मुथैया मुरलीधरन, एम गोनी, मखाया नतिनी को एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स आज के मैच को जीतकर सेमीफाइल के लिए अपना बर्थ सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी जबकि डेक्कन चार्जर्स की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति को सुधारने की कोशिश करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसने वही टीम उतारा जो राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में शामिल थी।

इधर, हैदराबाद की टीम में चार बदलाव किए गए। शाहिद अफरीदी, स्कॉट स्टाइरिस, सर्वेश कुमार और प्रज्ञान ओझा की वापसी हुई। रोहित शर्मा चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+