For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुंबई इंडियंस के मंसूबों पर पानी फिरा

By Staff
जयपुर, 27 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने के उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

मुंबई की इस हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। स्थिति यह है कि मंगलवार को होने वाले एक अहम मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स यदि डेक्कन चार्जर्स को हरा देती है तो मुंबई इस प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएगी। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुके हैं।

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में कल खेले गए आईपीएल के 53वें ट्वेंटी 20 क्रिकेट मैच इतना रोमांचक था कि हार जीत का फैसला अंतिम गेंद में ही हो सका। जीत के लिए 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई राजस्थान रॉयल्स की टीम को मुकाबले के अंतिम ओवर में 15 रन बनाने थे। ऐसे में जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन मुंबई की टीम को किस्मत धोखा दे गई।

इस ओवर में एक छक्का लगा और एक गेंद वाइड करार दे दिया गया। इसके बाद अंतिम गेंद पर दो रन बना राजस्थान की टीम मैच जीत गई। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर की कसी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस की टीम आज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

निर्धारित 20 ओवरों में मुंबई ने सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। इस तरह कप्तान सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या की सधी हुई शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम सस्ते में निपट गई थी।

मुंबई की ओर से जयसूर्या ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। हालांकि जिस आक्रामक अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं आज वह नहीं दिखा पाए। उन्होंने मात्र चार चौके लगाए। सचिन ने 30 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

उधर राजस्थान की ओर से सोहेल तनवीर ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मुंबई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने चार ओवरों में महज 14 रन दिए। एस. के. त्रिवेदी को दो विकेट जबकि कप्तान शेन वार्न को मात्र एक विकेट मिला। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

मुंबई ने आज अपनी टीम में चार महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। योगेश तकवाले, मनीष पांडेय, दिलहारा फर्नाडो और रोहन राजे को टीम में स्थान दिया गया था। उधर, राजस्थान की टीम में भी चार बदलाव किए गए। शेन वाटसन की टीम में वापसी की गई थी। वाटसन के अलावा नीरज पटेल, सिद्धार्थ त्रिवेदी और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+