आईपीएल : राजस्थान के समक्ष 222 रनों की चुनौती (लीड-3)

By Staff

मोहाली/बंगलौर, 28 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने तीन विकेट के नुकसान पर 221 रनों के पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया।

सलामी बल्लेबाज एस. मार्श की शानदार शतकीय पारी और कप्तान युवराज सिंह के 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रनों की बदौलत पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए।

मार्श ने 115 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के जड़े। उन्होंने मात्र 69 गेंदों में बड़े ही आक्रामक अंदाज में आज की पारी खेली। जबकि युवराज ने 49 रनों की पारी में छह छक्के लगाए। मार्श ने जेम्स होप्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए रिकार्ड 133 रनों की साझेदारी की। होप्स ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए।

राजस्थान की ओर से शेन वाटसन और युसुफ पठान को एक-एक विकेट मिले।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वाटसन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शेन वार्न आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें आराम दिया गया है। वार्न की जगह शेन वाटसन आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम में युनिस खान को मौका दिया गया है।

पंजाब ने आज के मैच में महेला जयवर्धने को आराम दिया है। उनकी जगह ल्यूक पोमर्सबाक को मौका दिया गया है।

उधर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 गेंद रहते बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को नौ विकेट से पराजित कर दिया। मुंबई के तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने चार चौकों व चार छक्कों की मदद से 37 गेंदों में 54 रन बनाए। कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 42 गेंदों में 40 रन बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे। राबिन उत्थपा ने 19 रन बनाए।

बंगलौर की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज रहे डी. स्टेन। उन्हें जयसूर्या का विकेट मिला।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो और डी. स्मिथ की तूफानी गेंदबाजी के सामने बंगलौर का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। बंगलौर की ओर से सी. व्हाइट ने सर्वाधिक 26 रन बनाए जबकि आर. विनय कुमार ने 23 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 20 रन बनाए।

मुंबई की ओर से फर्नाडो ने बंगलौर के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई तो स्मिथ ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बारिश के कारण आज का खेल डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण ओवरों की संख्या घटाकर 18 कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, May 28, 2008, 22:43 [IST]
Other articles published on May 28, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+