For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राजस्थान ने दिल्ली को 105 रनों से हराया

By Staff
मुंबई, 31 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत खेले जा रहे ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में राजस्थान रायल्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 105 रनों से हरा दिया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर जीत के लिए निर्धारित 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 87 रन बनाकर आउट हो गई। राजस्थान रायल्स की तरफ से शेन वाटसन व मुनाफ पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए।

शेन वाटसन और युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम 193 रन बनाने में सफल रही। वाटसन ने 29 गेंदों में 52 रन जबकि पठान ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए। ग्रीम स्मिथ और एस. असनोदकर ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए जबकि अस्नोदकर ने इतनी ही गेंदों में 39 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से परवेज महरूफ ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वी. महेश और ए. मिश्रा को दो-दो विकेट मिले जबकि मोहम्मद आसिफ को मात्र एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

दिल्ली डेयर डेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में एकमात्र बदलाव किया गया। ब्रेट गिब्स की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को टीम में लिया गया था।

उधर राजस्थान की टीम में कई बदलाव किए गए। पंजाब के खिलाफ मैच में आराम करने वाले कप्तान शेन वार्न, असनोंदकर, ग्रीम स्मिथ, सोहेल तनवीर, रवीन्द्र जडेजा और नीरज पटेल आज के मैच में वापसी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+