हेडन पर एकदिवसीय क्रिकेट छोड़ने का दबाव
सिडनी, 30 मई (आईएएनएस)। घायल आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन पर एकदिवसीय क्रिकेट छोड़ने का दबाव पड़ सकता है ताकि उन्हें 2009 में होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए फिट रखा जा सके।
हाल ही में हेडन को कुहनी की चोट के कारण वेस्ट इंडीज का दौरा अधूरा छोड़ कर वापस लौटना पड़ा। जांच से पता चला है कि उनकी नसों में गहरी चोट है और शायद उन्हें इसके लिए शल्य चिकित्सा का सहारा लेना पड़ेगा।
आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डच ने कहा है कि वह चाहते हैं कि हेडन अगले साल ऐशेज में खेलें। अगले 18 महीनों के आस्ट्रेलिया के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि हेडन तभी ऐशेज के लिए फिट रहेंगे जब वे एकदिवसीय मैचों का त्याग करें।
इस संबंध में कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, "चयनकर्ताओं को अच्छी तरह मालूम है कि आगामी 12-18 महीनों के दौरान हमारा कार्यक्रम क्या है। हम वही करेंगे जो खिलाड़ियों और टीम के हित में होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications