तीन भारतीय खिलाड़ी तॉलोज ओपन के क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। तीन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद, अजय जयराम और अदिति मुततकर तॉलोज ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन की बदौलत इसके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। फ्रांस के तॉलोज शहर में यह मुकाबला हुआ।
राष्ट्रीय चैम्पियन रहे आनंद ने गुरुवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में डेनमार्क के ओएडम कैस्पर को 21-13 और 21-16 से हरा दिया। पुरुषों के इस एकल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें अगले मुकाबले में इंडोनेशिया के आंद्रा कुर्नीवान तेडजोनो से भिड़ने का मौका मिला है। आनंद को अगले मुकाबले के लिए पहले से ही मनोवैज्ञानिकबढ़त हासिल है, क्योंकि महज एक सप्ताह पहले ही उन्हें स्पेनिश ओपन के सेमीफाइनल में तेडजोनो को हराने का मौका मिला था।
अजय जयराम ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने हंगरी के हेनरिक तोथ को 21-15 और 21-8 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अगले मुकाबले में उनकी भिडंत डेनमार्क के क्रिश्चियन थाम्सेन से होगी।
महिलाओं के एकल मुकाबले में अदिति ने दूसरे राउंड में स्पेन की मोलिना लाउरा को 21-14, 21-14 से परास्त कर दिया। अगले मुकाबले में वह फ्रांस की एलिसा चैंट्यूर से भिड़ेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications