सिडनी, 30 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एंड्रयू सायमंड्स की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि एक अच्छे टेस्ट खिलाड़ी के रूप में उनके साथी ने बेहतरीन विकास किया है।
वेस्ट इंडीज के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सायमंड्स के अच्छा स्कोर बनाने के बाद पोंटिंग ने समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के लिए लिखे अपने लेख में उनकी जमकर तारीफ की।
पोंटिंग ने लिखा, "हम सभी जानते हैं कि वह गेंद पर काफी तेजी से प्रहार कर सकता है लेकिन अपनी सुरक्षात्मक तकनीक में सुधार कर वह शानदार टेस्ट खिलाड़ी बन गया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जब हमारा स्कोर 5 विकेट पर 18 रन था तब उसने टीम को संभाला।"
उन्होंने ने कहा कि सायमंड्स न केवल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए बल्कि उसे जीत भी दिलाई।
पोंटिंग ने कहा कि अपने करियर की शुरुआत में सायमंड्स उतने आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल पाते थे जितना की वह अभी खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*