इंडियन प्रीमियर लीग ने नेरुल को दी पहचान
नेरुल/मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आज नेरुल के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच से मुंबई और पुणे के बीच स्थित यह उपनगरीय स्थान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर चमक उठा है।
इससे पहले नेरुल के मैदान पर आईपीएल के कुछ लीग मैच खेले जा चुके हैं।
मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित यह स्टेडियम डी.वाई. पाटिल विद्यानगर कैम्पस में है। मुंबई और पुणे से यहां पहुंचने के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता है। राजमार्ग पर स्थित उर्स टोल-बूथ के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि इस स्टेडियम का डिजाइन हफीज कान्ट्रेक्टर ने तैयार किया था और इसमें 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसका उद्घाटन मार्च 2008 में किया गया था। स्टेडियम में नौ टेनिस हार्ड कोर्ट, चार बैडमिंटन कोर्ट और एक विशाल तरणताल भी है।
आईपीएल से पहले यहां केवल कुछ कॉर्पोरेट प्रतियोगिताएं ही खेली गई थीं। अभी तक यहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच भी नहीं कराए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications