डोपिंग मामले पर अगले हफ्ते होगी बैठक
मॉन्ट्रियल, 3 जून (आईएएनएस)। वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (डब्ल्यूएडीए) की तीसरी बैठक 10 जून से पीटर्सबर्ग में होगी। रूस का खेल प्राधिकरण इस बैठक में सहयोग देगा। बैठक में डोपिंग की समस्या से लड़ने के लिए तकनीकी और नीति संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी।
डब्ल्यूएडीए द्वारा जारी वक्तव्य में इस संबंध में जानकारी दी गई है। वक्तव्य में कहा गया है, "डोपिंग (शक्तिवर्धक नशीले पदार्थ) खेल जगत के लिए खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन होने के कारण हमारी जिम्मेदारी है कि इस समस्या से लड़ा जाए।"
गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2002 में बानबुरी में और वर्ष 2005 में स्टॉकहोम में बैठक आयोजित की गई थी। इस वर्ष होने वाली बैठक में डोपिंग की समस्या से लड़ने के लिए तकनीकी और नीति संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक में इस क्षेत्र के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। वक्ताओं में एजेंसी के अधिकारी और रूस की फिजीकल कल्चर एंड स्पोर्ट ऑफ द रसियन फेडरेशन के अध्यक्ष शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि डब्ल्यूएडीए की स्थापना खेल जगत में नशीले पदार्थो के प्रयोग पर रोकथाम के लिए वर्ष 1999 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications