बीसीसीआई विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित करेगा
बंगलौर, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया (बीसीसीआई) वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को जीत की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित करेगा।
वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने के 25 वर्ष पूरे होने के सिलसिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विजेता टीम को राजधानी में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में 22 जून को सम्मानित किया जाएगा और इसके बाद विजेता टीम के सदस्यों को पुराने क्षणों को जीवंत करने के लिए 25 जून को लार्ड्स भेजा जाएगा।
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष शरद पवार टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि भेंट करेंगे। उसके बाद टीम के सभी सदस्य 25 जून को लार्ड्स के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वे 25 वर्ष पुरानी जीत की याद को ताजा करेंगे।
उसी दिन यानी 25 जून की रात बंगलौर स्थित यूनाइटेड ब्रेवरीज समूह के अध्यक्ष विजय माल्या विजेता टीम के सम्मान में विशेष रात्रि भोज का आयोजन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications