दुबई, 5 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थ रखने का आरोप झेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ रविवार को दुबई की स्थानीय अदालत में पेश होने तक हिरासत में रहेंगे।
दुबई, 5 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थ रखने का आरोप झेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ रविवार को दुबई की स्थानीय अदालत में पेश होने तक हिरासत में रहेंगे।
मामले की देखरेख करने यहां आए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारी नदीम अकरम ने आईएएनएस से कहा, "मोहम्मद आसिफ के रक्त और मूत्र की जांच के परिणाम आ गए हैं। आसिफ को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, फिलहाल उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"
अकरम ने यह भी कहा कि अब तक आसिफ की जांच तथा उनके पास मिले कथित मादक पदार्थो की जांच के परिणामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस क्रिकेट खिलाड़ी को गत रविवार को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने कथित रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें दुबई पुलिस की मादक पदार्थ संबंधी शाखा को सौंप दिया गया था।
आसिफ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबलों में भाग लेने के बाद दुबई के रास्ते लाहौर लौट रहे थे।
उधर, पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने यह कहते हुए आसिफ का बचाव किया है कि वह तब तक निर्दोष माने जाएंगे जब तक उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से आरोप तय नहीं किया जाता।
आसिफ को फिलहाल दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पूछताछ केंद्र में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*