ग्रीष्म ओलंपिक, 2016 ओलंपिक के आयोजन की दौड़ में अब चार देश

By Staff

एथेंस, 5 जून (आईएएनएस)। ग्रीष्म ओलंपिक, 2016 के आयोजन की दौड़ में अब शिकागो, मेड्रिड, टोक्यो व रियो रह गए हैं। यह सूची अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने जारी की है।

इस अंतिम सूची से बाहर होने वाले स्थान प्राग, बाकू और दोहा हैं। अब आयोजन स्थल का चयन अगले साल किया जाएगा।

2007 के सर्व अमेरिकी खेलों का आयोजक ब्राजील का रियो अगर ग्रीष्म ओलंपिक का आयोजक बन जाता है, तो यह शहर दक्षिण अमेरिकी देशों का पहला स्थान होगा जहां यह अंतर्राष्ट्रीय खेल होंगे उल्लेखनीय है कि 2014 के फुटबाल वर्ल्ड कप का आयोजक ब्राजील ही है।

मेड्रिड के ग्रीष्म ओलंपिक का आयोजक बनने की संभावना काफी कम है। लंदन में 2012 में ग्रीष्म ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इसकी संभावना काफी कम है कि यूरोप को फिर से ग्रीष्म ओलंपिक का आयोजक होने का मौका मिले।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका का शिकागो भी आयोजक बनने के लिए काफी प्रयत्न कर रहा है। अगर उसके प्रयत्न सफल होते है, तो अमेरिका में अटलांटा ओलंपिक, 1996 के बाद पहली बार खेल का आयोजन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, June 5, 2008, 21:27 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+