पठान के पिता ने नए बंगले में जाने की खबरों को अफवाह बताया
अहमदाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर इरफान पठान और हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपने जलवे बिखेरने वाले युसूफ पठान के पिता मेहमूद खान पठान ने आज उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि बड़ोदरा में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने एक बंगले में वे रहने जा रहे हैं।
मेहमूद खान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बड़ोदरा के एक मकान में रहने संबंधी जो बातें सामने आ रही हैं वे सिर्फ अफवाह हैं।
उन्होंने कहा, "बड़ोदरा की जिस मस्जिद में हम रहते हैं वह एक ट्रस्ट के अधीन है और इस ट्रस्ट के साथ मेरी कानूनी लड़ाई चल रही है। इसलिए इस प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही है।"
उन्होंने कहा, "मीडिया में छपी खबरों को देखकर मैं आश्चर्यचकित हुआ कि हम 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने बड़ोदरा के एक मकान में रहने वाले हैं। जबकि इस सिलसिले में मेरी किसी से कोई बात ही नहीं हुई है।"
मेहमूद पठान ने कहा कि कुछ अखबारों में यह खबर छपी थी कि हमने नए मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ किया है। ये सारी खबरें झूठ पर आधारित हैं।
उन्होंने कहा कि जब से कुरान शरीफ से जुड़े एक मामले को लेकर मैने अदालत का दरावाजा खटखटाया है तभी से मस्जिद के ट्रस्ट के अध्यक्ष दायमा कुमार वकील द्वारा हमारे परिवार को जलील करने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications