शाहरुख का व्यवहार मालिकों जैसा नहीं: चोपड़ा
लखनऊ, 7 जूनः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले आकाश चोपड़ा ने उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और कप्तान सौरव गांगुली के बीच प्रतियोगिता से बाहर हो जाने के बाद किसी भी तरह का मनमुटाव हुआ।
राजधानी लखनऊ में चल रहे शीशमहल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने आए आकाश ने कहा कि टीम का मालिक होते हुए भी शाहरुख खान का ड्रेसिंग रूम में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं था। कोलकाता नाइट राइडर्स के सेमीफाइनल में न पहुंचने के बाद भी शाहरुख ने उफ तक नहीं की।
आकाश ने कहा कि शाहरुख सिर्फ टीम के खिलाडियों से यही कहते थे कि अच्छा खेलो। खेल में हार-जीत तो लगी ही रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कभी मालिकों जैसा व्यवहार नहीं किया।
क्रिकेट के नए स्वरूप ट्वेंटी-20 के बारे में आकाश ने कहा कि भले ही यह कितना ही लोकप्रिय हो जाए, लेकिन यह टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications