आईपीएल विश्व की नम्बर एक क्रिकेट प्रतियोगिता : जयसूर्या

By Staff

कोलंबो, 8 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज सनत जयसूर्या का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शानदार और सफल आयोजन ने इसे विश्व की नम्बर एक क्रिकेट प्रतियोगिता बना दिया है।

आईपीएल के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ सलामी जोड़ी के रूप में उतरने को जयसूर्या अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उनका कहना है कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें सचिन से बहुत कुछ सीखने को मिला।

स्थानीय रेडियो चैनल 'हीरु एफएम' को दिए एक साक्षात्कार के दौरान जयसूर्या ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा, "लंबे समय तक क्रिकेट का अनुभव होने के बावजूद मैने पाया कि सचिन से अभी भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी अविस्मरणीय है।"

एक दिवसीय मैचों में दस हजार से ज्यादा रन बना चुके 38 वर्षीय जयसूर्या आईपीएल में सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे। उनके नाम आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में पांच अर्धशतक भी लगाए थे।

आईपीएल को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता करार देते हुए जयसूर्या ने कहा, सचिन एक महान इंसान के साथ-साथ शानदार कप्तान भी हैं। मुझे और दिलहारा फर्नाडो को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही इस प्रतियोगिता ने उदीयमान खिलाड़ियों को भी एक प्लेटफार्म प्रदान किया।

ज्ञात हो कि जयसूर्या आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। भारत के महेन्द्र सिंह धोनी और आस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स के बाद सबसे अधिक बोली उन्हीं की लगी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Sunday, June 8, 2008, 19:20 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+