यूरो कप में जर्मनी ने पोलैंड को 2-0 से रौंदा
क्लेगेनफुर्त (आस्ट्रिया), 9 जून (आईएएनएस)। यूरो 2008 फुटबाल टुर्नामेंट के चौथे मुकाबले में रविवार को स्ट्राइकर लुकास पोदलस्की के शानदार दो गोलों की मदद से जर्मनी ने पोलैंड को 2-0 से हरा दिया।
यूरो कप, 1996 के बाद जर्मनी की यह पहली जीत है। ग्रुप बी के इस मुकाबले में जर्मनी ने पोलैंड पर शुरू से से अपना दबदबा बनाए रखा।
मैच के पहले हाफ के बीसवें मिनट में मिरोस्लोव क्लोज के पास पर स्ट्राइकर पोदलस्की ने शानदार गोल किया। मैच का दूसरा हॉफ रोमांच से भरपूर रहा। मैच के 72वें मिनट में पोदलस्की ने एक और गोल कर पोलैंड को दूसरा झटका दिया। हालांकि पोलैंड की टीम ने भी मैच में वापसी करने की खूब कोशिश की पर उसे सफलता नहीं मिली।
मैच में जर्मनी के गोलों की संख्या कुछ और हो सकती थी, लेकिन उसके खिलाड़ी अवसरों को भुनाने में सफल न हो सके।
इससे पहले खेले गए एक अन्य मुकाबले में क्रोएिशया ने आस्ट्रिया को 1-0 से हरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications