आईपीएल बालीवुड और क्रिकेट का संगम है : दिनेश कार्तिक
लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में तहत खेले गए ट्वेंटी-20 टूनामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने कहा कि आईपीएल में खेलना भले ही रोमांचक था, लेकिन देश के लिए खेलना गर्व की बात है।
राजधानी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय शीशमहल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये दिनेश कार्तिक ने आईएएनएस को बताया कि आईपीएल में खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ी देश की टीम का हिस्सा होते हैं और यह किसी भी खिलाड़ी के लिए खास लम्हा होता है।
जीत से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का दबाव आईपीएल की अपेक्षा कहीं ज्यादा होता है, क्योंकि इस मैच को पूरे देशवासी देख रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद निश्चित तौर पर क्रिकेट को बढ़ावा मिला है। साथ ही इसमें बालीवुड और क्रिकेट का संगम देखने को मिला।
बांग्लादेश में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में जगह न बनाने के सवाल पर कार्तिक ने कहा कि मेरा काम है अच्छा प्रदशर्न करते रहना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications