ओलंपिक के लिए तैयार बीजिंग
नई दिल्ली, 9 जून: चीन की राजधानी बीजिंग आठ अगस्त से शुरू होने वाले 29वें ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। ओलंपिक खेलों के इस महाकुम्भ में विश्व के 205 देशों के 10,500 से अधिक एथलीट 28 खेलों के 302 प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाएंगे।
ओलंपिक खेलों के इस महाकुम्भ में गौरव व मान-सम्मान की संघर्ष पूर्ण लड़ाई के लिए विश्वभर के खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
चीन की सरकार ने ओलंपिक के आयोजन के लिए स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है वहीं खिलाड़ियों के रहने के लिए बनाए गए ओलंपिक विलेज जिसे 'ड्रीम वर्ल्ड' का नाम दिया है, को भी बहुत ही बढ़िया ढंग से निर्मित किया है। इसमें विश्व के सभी खिलाड़ी तथा अधिकारी ओलंपिक खेलों के दौरान यहां रहेंगे। खिलाड़ियों के रहने के लिए बनाए गए कमरे की दीवारों का रंग सफेद और फर्श का रंग हलका भूरा किया गया है।
चीन '2004 एथेंस' ओलंपिक खेलों के दौरान जिस तरह की सुविधाएं वहां खिलाड़ियों को दी गई थी उससे ज्यादा देने की कोशिश कर रहा है। बीजिंग ओलंपिक खेलों के उद्घाटन व समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए भी प्राचीन संस्कृति की झलक पेश करने के लिए विशेष तैयारी कर रहा है। वैसे ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में बीजिंग में यातायात व्यवस्था को खास महत्व दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई 2001 को जब चीन ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने के साथ ही चार ओलंपिक सांस्कृतिक मेले भी करवाने का निर्णय लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications