रिजवी बिल्डर्स ने जीती शीशमहल क्रिकेट ट्रॉफी
लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 56वीं अखिल भारतीय शीशमहल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज रिजवी बिल्डर्स ने इंडियन ऑयल को 28 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवी बिल्डर्स ने 40 ओवर में 205 रन बनाए। रिजवी बिल्डर्स की तरफ से वरुण कुमार ने 59 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया। इंडियल ऑयल के तेज गेंदबाज आनंद राजन ने तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन ऑयल की पूरी टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई। केवल चेतेश्वर पुजारा ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने मैदान के चारों तरफ दर्शनीय स्ट्रोक लगाते हुए 45 रन की शानदार पारी खेली। रिजवी बिल्डर्स को जीत दिलाने में उसके गेंदबाज परेश पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications