Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किटप्लाई कप पर पाकिस्तान का कब्जा (लीड-2)

ढाका, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने तीन देशों की एकदिवसीय किटप्लाई कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज भारत को 25 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई भारतीय टीम 48.2 ओवर में 290 रन बनाकर आउट हो गई।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट और मध्य क्रम के बल्लेबाज यूनिस खान ने शानदार बल्लेबाजी की। बट्ट ने 129 रन बनाए और रिटायर हर्ट हुए, जबकि यूनिस ने 99 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 205 रनों की रिकार्ड साझेदारी हुई।

कामरान अकमल के रूप में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 15 रन बनाए। भारत की ओर से इरफान पठान ने 59 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। पीयूष चावला सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 85 रन दिए।

जवाब में भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर किसी ने जमकर नहीं खेला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+