Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब को राहत, प्रतिबंध की अवधि 18 महीने हुई

कराची, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीबीसी) न्यायाधीकरण ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर लगे पांच वर्षो के प्रतिबंध की अवधि घटाकर 18 महीने कर दी है।

न्यायाधीकरण के प्रमुख आफताब फारूख ने कहा, "न्यायाधीकरण ने अंतरात्मा की आवाज पर यह निर्णय लिया है न कि किसी के दबाव में।"

उन्होंने कहा कि न्यायाधीकरण ने यह महसूस किया कि शोएब पर लगाया गया पांच सालों का प्रतिबंध बहुत ज्यादा है।

फारूख ने कहा, "शोएब के पिछले रिकार्ड को देखते हुए यह फैसला किया गया। अपने व्यवहार के लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। यह भी उनके पक्ष में गया।"

उन्होंने कहा कि शोएब ने वादा किया है कि वे अपने व्यवहार में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। हमने बोर्ड से सिफारिश की है कि वह शोएब को सही परामर्श दे।

उल्लेखनीय है कि पिछले अप्रैल माह में शोएब पर पांच सालों के लिए प्रतिबंध लगाया था। उन पर आचार संहिता का लगातार उल्लंघन करते रहने का आरोप था।

शोएब के वकील अबिद हसन पिंटो ने कहा कि शोएब 18 महीने के प्रतिबंध के खिलाफ भी अपील कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले हम न्यायाधीकरण के फैसले का विस्तृत अध्ययन करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+