सानिया की रैंकिंग बरकरार, सुनीथा में सुधार
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सानिया मिर्जा भले ही बर्मिघम में पिछले सप्ताह खेले गए डीएफएस क्लासिक टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को जारी वूमेन्स टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में उसने अपनी वरीयता बरकरार रखी है।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया 33 वें स्थान पर हैं जबकि डीएफएस क्लासिक टूर्नामेंट के क्वोर्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की सुनीथा राव 11 रैंक की छलांग लगाते हुए 149 वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
सुनीथा के लिए यह साल उपलब्धियों भरा रहा। मई माह में महिलाओं की डबल्स रैंकिंग में वह 108 वें स्थान पर पहुंची। हंगरी की मेलिंडा सीजिंक के साथ मिलकर क्रोएशिया में हुई आईटीएफ डबल्स का खिताब उन्होंने जीता था।
इसके अलावा सुनीथा डीएफएस क्लासिक टूर्नामेंट के क्वोर्टरफाइनल में भी पहुंची थी।
पुरुषों के वर्ग में महेश भूपति एटीपी रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं। भूपति लगातार खराब फार्म से गुजर रहे हैं। फ्रेंच ओपन और जर्मनी की गेरी वेबर ओपन के शुरुआती दौर में ही वे बाहर हो गए थे। लिएंडर पेस गेरी वेबर ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद भी डबल्स रैंकिंग में 23वें स्थान पर हैं।
रोहन बोपन्ना डबल्स रैंकिंग में 50वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications