विश्व कप क्वोलीफाइंग मुकाबले में ब्राजील हारा

By Staff

एसनसियोन, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली 2010 विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता के क्वोलीफाइंग मुकाबले में पेराग्वे ने ब्राजील को 2-0 से हरा दिया।

पराग्वे के रोक्ये सांताक्रूज ने खेल के 26 वें मिनट में और सल्वाडोर कबानास ने 49 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

खेल के 47 वें मिनट के बाद पेराग्वे को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि उसके डिफेंडर दारियो वेरोन को लगतार दूसरी बार बाधा पहुंचाने के आरोप में मैदान से बाहर जाना पड़ा।

कुल मिलाकर ब्राजील का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। चोटिल काका, आउट आफ फार्म चल रहे रोनाडिन्हों, मंद पड़े रोबिन्हो, डिएगो और लुई फेबियानो के प्रदर्शन से ऐसा कभी नहीं लगा कि यह पांच बार विश्व कप जीत चुकी विजेता टीम है।

पेराग्वे से मिली हार के बाद भी ब्राजील के कोच कार्लोस डूंगा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। हालांकि रविवार को हुई हार के बाद कोच के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी है।

डूंगा ने कहा, "जब परिणाम पक्ष में नहीं होते तो ब्राजील की टीम पर हमेशा दबाव रहता है। मै अपने खिलाड़ियों से जाकर बात करूंगा। वैसे भी इसी टीम के खिलाड़ियों ने पूर्व में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है।"

बहरहाल, ब्राजील का अगला मुकाबला बुधवार को अर्जेटीना से है। ब्राजीलियन स्ट्राइकर एड्रियानो ने विश्वास जताया कि चीर प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना के खिलाफ मैच में हम सारी बाधाओं को पीछे छोड़कर वापसी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Monday, June 16, 2008, 16:58 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+