पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी के आयोजन का न्यूजीलैंड ने किया विरोध
सिडनी, 18 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के बाद अब न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडसीपीए) ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी के आयोजन का विरोध किया है।
'एनजेडसीपीए' ने कहा है कि सितम्बर में होने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान रमजान का महीना भी चलेगा। इसलिए खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है।
एनजेडसीपीए के मुताबिक 2003 में न्यूजीलैंड की टीम जब पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तो उस वक्त भी रमजान का ही महीना था और उसके खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
ज्ञात हो कि आठ देशों के बीच खेली जाने वाली चैंपियंस ट्राफी का आयोजन 11 से 28 सितम्बर तक पाकिस्तान में प्रस्तावित है। जबकि रमजान महीना 1 से 29 सितम्बर रहेगा।
एनजेडसीपीए के मुख्य कार्यकारी हेल्थ मिल्स ने कहा, "आयोजन की तिथि आगे बढ़ानी होगी। क्योंकि उसी वक्त रमजान का महीना पड़ रहा है। इस दौरान हमारे खिलाड़ियों को जान का खतरा रहेगा।"
ज्ञात हो कि फेडरेशन आफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (फीका) और आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने भी पाकिस्तान में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
बहरहाल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद चैंपियंस ट्राफी के पाकिस्तान में आयोजन पर अड़ी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications