Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग, गंभीर ने दी भारत को अच्छी शुरुआत

नई दिल्ली, 10 जूनः बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में आज शेरे-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है।

भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी में भारत को शानदार शुरुआत देते हुए 11 ओवरों में 102 रन बना लिये हैं।

खबर लिखे जाने तक सहवाग ने अपना बेहतरीन अर्धशतक पूरा कर लिया वहीं गंभीर भी 38 रनों के उनका साथ दे रहे हैं। गंभीर को दो बार जीवनदान मिला जब 4 और 29 रन के निजी स्कोर पर यूनिस खान ने उनके कैच छोड़ हिए।

वहीं सहवाग को भी एक जीवनदान तब मिला जब उनका कैच पकड़ते हुए अकरम का हाथ ज़मीन से सट गया। हालांकि कहवाग खुद को आउट समझकर मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन उन्हें रुकने का इशारा मिला और फिर वह नॉट आउट करार दिए गए।

इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को गेंदबाजी करने का न्यौता दिया।

बांग्लादेश के मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है।

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑल राउंडर यूसुफ पठान आज अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत करेंगे। उन्हें अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस तरह हैं-

भारत- वीरेंद्र सेहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, युसूफ पठान, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, इरफान पठान, पीयुष चावला, प्रवीण कुमार और ईशांत शर्मा।

पाकिस्तान- सलमान बट्ट, कामरान अकमल (विकेटकीपर), युनिस खान, मोहम्मद युसूफ, शाहिद आफरीदी, शोएब मलिक (कप्तान), मिस्बा उल-हक, सौहेल तनवीर, उमर गुल, वाहब रियाज और इफ्तिखार अंजुम।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+