ओलंपिक स्वर्ण पर फेडरर की निगाहें

By Staff
बर्न, (स्विटजरलैंड) 15 जुलाई: विम्‍बल्‍डन में नडाल के सामने शिकस्‍त का सामना करने के बाद भी रोजर फेडरर के हौंसले बुलंद हैं। फेडरर अब ओलम्पिक में स्‍वर्ण पदक लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्विटजरलैंड के फेडरर की दिली इच्छा है कि वे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतें और राष्ट्रगान के साथ अपना राष्ट्रध्वज लहराते हुए देखें।

आठ अगस्‍त को बीजिंग ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं। फेडरर के लिए वो दिन और भी खास होगा, इसलिए क्‍योंकि उसी दिन उनका जन्‍मदिन भी है। पिछले साल फेडरर ने जब अमेरिका में अपना 12वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था, तभी से उनके मन में देश के लिए कुछ करने की इच्छा जगी है।

फेडरर ने 1992 में ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले अपने देश के खिलाड़ी मार्क रोसेट के साथ अपना नाम जोड़ने की ठानी है। एक वर्ष पहले ही फेडरर ने तय कर लिया था कि 2008 में उनके अभियानों में एक ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना भी होगा।

फेडरर ओलंपिक एकल मुकाबलों में काफी दबाव रहेगा। उस समय उनके सामने दुनिया के सभी शीर्ष वरीयता प्राप्‍त खिलाड़ी होंगे। हालांकि फेडरर को इस बात का सुकून होगा कि ओलंपिक का कोर्ट काफी हद तक अमेरिकी ओपन के कोर्ट के जैसा ही होगा।

Story first published: Tuesday, July 15, 2008, 14:07 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+