इंग्लैंड टीम में फ्लिंटॉफ की वापसी
लंदन, 15 जुलाई: इंग्लैंड के साथ शुक्रवार को शुरू हो रहा टेस्ट मैच इस बार साउथ अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा। खासतौर से बल्लेबाजों के लिए तो और भी कठिन। वो ऐसे कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ टीम में वापस आ रहे हैं।
हरफनमौला गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ की टीम में वापसी 18 महीने के बाद हुई है। चयनकर्ताओं ने उन्हें शुक्रवार से हेडिंग्ले में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए उन्हें 12 सदस्यीय टीम में रखा है।
फ्लिंटॉफ की वापसी से पॉल कोलिंगवुड की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वो ऐसे कि उन्हें अंतिम 11 में स्थान मिलना मुश्किल लग रहा है। इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान ने फ्लिंटॉफ की वापसी पर खुशी जाहिर की। वान का कहना है कि फ्लिंटॉफ हर स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
फ्लिंटॉफ को क्रिस ट्रेमलेट के स्थान पर अंतिम 12 में शामिल किया गया है। उनका हेडिंग्ले टेस्ट में खेलना तय है, क्योंकि मूर्स और वान दूसरे मैच में पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का मन बना चुके हैं।
हेडिंग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : माइकल वान, एलिस्टर कुक, एंड्रयू स्ट्रास, केविन पीटरसन, इयान बेल, पॉल कोलिंगवुड, स्टुअर्ट ब्राड, रेयान साइडबॉटम, जेम्स एंडरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications