भारत की महिला तीरंदाजों ने भी निराश किया
बीजिंग, 9 अगस्तर: बीजिंग ओलंपिक की तीरंदाजी की रैंकिंग स्पर्धा में भारत की महिला तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। शनिवार को स्पर्धा के पहले दिन भारत की लैशराम बांबेला देवी जहां रैंकिंग स्पर्धा में 22वें स्थान पर रहीं, वहीं भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मानी जा रहीं डोला बनर्जी 31वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय तीरंदाज वी. प्रनीथा ने 64 तीरंदाजों के बीच 37वां स्थान हासिल किया।
कोरिया की विश्व चैंपियन सुंग ह्यून पार्क ने 673 अंकों के साथ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ओक ही युन दूसरे स्थान पर रहीं। मणिपुर की बांबेला ने नौ बुल्स आई हिट और 22 टेन-प्वाइंटरों के साथ कुल 637 अंक हासिल किए।
पहली बार ओलंपिक में शिरकत कर रहीं बांबेला मंगलवार को व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले राउंड में दुनिया की 43वीं वरीयता प्राप्त तीरंदाज पोलैंड की इवोना मारसिंकेविज से भिड़ेंगी।
दूसरी ओर, डोला ने आठ बुल्स आई हिट और 20 टेन-प्वाइंटरों के साथ कुल 633 अंक हासिल किए। पहले नॉक-आउट राउंड में डोला का सामना कनाडा की मैरी पीयर ब्यूडेट से होगा।
प्रनीथा ने तीन बुल्स आई हिट और 18 टेन-प्वाइंटर के साथ कुल 627 अंक हासिल किए। वे अपने पहले नॉक-आउट मैच में आस्ट्रेलिया की जेनी वॉलर से भिड़ेंगी। पदक की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतने होंगे।
हालांकि आगे होने वाले मुकाबलों के परिणाम अगर रैंकिंग के अनुसार ही रहे तो अगले दौर में भारतीयों का सामना अपने से कहीं अधिक सशक्त खिलाड़ियों से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications