Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनफिट सहवाग टीम इंडिया से बाहर

कोलंबो, 19 अगस्त: श्रीलंका के साथ एकदिवसीय मैचों की श्रंखला खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग फिलहाल इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। चिकित्सकों ने साफ कह दिया है कि वीरेंद्र सहवाग को टखने की चोट से उबरने में समय लगेगा, लिहाजा उन्‍हें भारत लौट जाना चाहिए।

एकदिवसीय मुकाबले के लिए अभ्यास करते समय सहवाग को टखने में चोट लग गई। इस कारण सहवाग पहले एकदिवसीय मैच में नहीं खेल सके। उनकी जगह विराट कोहली को मौका दिया गया।

सहवाग के टखने की स्‍कैनिंग में चिकित्सकों ने पाया कि उनकी चोट काफी गंभीर है और इससे उबरने में वक्त लगेगा। चिकित्सकों की राय पर टीम प्रबंधन ने सहवाग को भारत वापस भेजने का फैसला किया है।

सहवाग के भारत लौटने की खबर से भारतीय खेमे को करारा झटका लगा है। सहवाग वही एक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट श्रंखला के दौरान मुथैया मुरलीधरन और असंथा मेंडिस की स्पिन जोड़ी को आत्मविश्वास के साथ खेला था।

टीम इंडिया के कप्‍तान धोनी ने कहा है कि सहवाग टीम के लिए तुरूप का पत्ता साबित हो सकते थे, लेकिन क्रिकेट में यह सब चलता रहता है। यह ऐसा खेल है, जिसमें आप रुककर इस बात का विचार नहीं कर सकते कि आपके साथ कौन-कौन से खिलाड़ी नहीं हैं। उन्‍होंने श्रंखला में पिछड़ने की चिंता जताई। सहवाग के रहते हम बराबरी करने के साथ-साथ जीत भी सकते थे, लेकिन अब उनके बगैर टीम इंडिया के लिए यह दौर काफी कठिन होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+