रमजान के दौरान क्रिकेट नहीं हो: आफरीदी
कराची, 26 अगस्त: चैंपियंस ट्राफी के स्थगित होने के बाद पाकिस्तान में अगले महीने एक अलग सीरीज की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन सीरीज का विरोध अभी से शुरू हो गया है। वो ऐसे कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने रमजान के महीने में मैच न कराये जाने का पक्ष रखा है।
अगले महीने एक तरफ रमजान शुरू हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उसी दौरान टेस्ट मैच खेलने वाले कई देशों की श्रंखला कराने की तैयारी में है।
पीसीबी के इस प्लान पर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि रमजान के महीने में क्रिकेट नहीं होना चाहिए। अफरीदी ने कहा कि इस साल अभी काफी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं बची हुई हैं। अगले साल के शुरुआत में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है।
ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के बदले दूसरी प्रतियोगिता वो भी रमजान के दौरान, एकदम उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कम से कम रमजान के दौरान क्रिकेट खेलने के लिए बाहरी देशों के आगे पाकिस्तान को झुकने की कोई जरूरत नहीं है।
उधर इस मामले पर पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी शफाकत नगमी ने कहा है कि यदि अफरीदी रमजान के दौरान नहीं खेलना चाहते तो बोर्ड को सूचित कर सकते हैं। हालांकि रमजान के दौरान क्रिकेट खेलने में कोई नुकसान नहीं है और बोर्ड सितंबर में प्रतियोगिता कराने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि इससे पहले बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ भी रमजान के दौरान क्रिकेट न खेलने की इजाजत पीसीबी से ले चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications