आस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज जीती
डार्विन, 6 सितम्बर: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश को 73 रन से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है।
उत्तरी शहर डार्विन के मारारा क्रिकेट मैदान पर खेले गये मैच में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। शॉन मार्श 30 और वॉटसन ने 27 रनों का योगदान दिया।
जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम 29.5 ओवर में 125 रन बनाकर सिमट गई। बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 63 रन बनाते हुए टीम को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों के धड़ाधड़ आउट होने के कारण उनके प्रयास नाकाम रहा।
बांग्लादेश के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आस्ट्रेलिया के लिए जे.आर. होप्स ने तीन विकेट लिए, जबकि स्टुअर्ट क्लार्क और शेन वॉटसन को दो-दो विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications