विश्व कप क्वालिफाइंग में फ्रांस हारा
पेरिस, 7 सितम्बर: फुटबॉल का पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांस के फुटबॉल प्रेमियों को तब एक बड़ा झटका लगा, जब 2010 विश्व कप के लिए खेले जा रहे क्वालिफाइंग मुकाबले फ्रांस की टीम हार गई। फ्रांस को यह हार आस्ट्रिया के खिलाफ मैच में मिली। वहीं क्वालीफाइंग मैच जीतने वाले देशों में इटली, स्पेन, जर्मनी और पुर्तगाल शामिल हैं। इन सभी ने पर्याप्त अंक हांसिल कर लिये हैं।
शनिवार को खेले गए मैच में आस्ट्रिया ने फ्रांस को 3-1 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। इससे पहले इटली की टीम ने साइप्रस को 2-1 से हराकर शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की थी।
इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में एंडोरा को 2-0 से हरा कर पहले ही मैच में तीन अंक हांसिल कर लिये। वहीं स्पेन भी जीत के साथ तीन अंक हासिल करने में सफल हो चुका है। स्पेन ने बोसनिया-हर्जेगोविना को 1-0 से पराजित किया।
2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करने की होड़ में क्रोएशिया ने कजाकिस्तान को 3-0 से, उक्रेन ने बेलारूस को 1-0 से जर्मनी ने लेक्टेंस्टेन को 6-0 से और पुर्तगाल ने मॉल्टा को 4-0 से हराकर पूरे अंक प्राप्त कर लिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications